Amavasya या अमावस हिंदू कैलेंडर के अनुसार वह तिथि होती है जिसमें चंद्रमा लुप्त हो जाता है व रात को घना अंधेरा छाया रहता है। हिंदू मास को दो हिस्सों में विभाजित किया जाता है जिसमें चंद्रमा बढ़ता रहता है वह शुक्ल पक्ष कहलाता है पूर्णिमा की रात के पश्चात चांद घटते-घटते Amavasya dates को पूरा लुप्त हो जाता है। इस पखवाड़े को कृष्ण पक्ष कहते हैं। पंचांग के अमांत मास का अंत भी इसी तिथि को माना जाता है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है जो कि बहुत ही पुण्य फलदायी मानी गई है। वहीं यदि यह तिथि शनिवार को पड़े तो शनि अमावस्या कहलाती है यह तिथि बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती है। इसके अलावा सोमवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार की अमावस्या को यदि अनुराधा, विशाखा या स्वाति नक्षत्र रहता है तो यह भी बहुत ही शुभ योग माना जाता है। Amavasya dates के स्वामी पितृदेव माने जाते हैं इसलिये श्राद्ध कर्म या पितर शांति के लिये भी यह तिथि अनुकूल मानी जाती है।
पूर्णिमा 2019 – कब है पूर्णिमा व्रत तिथि
पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में बहुत मायने रखती है। बुध, कबीर, रैदास जैसी महान आत्माओं से लेकर रक्षाबंधन, होली जैसे त्यौहार भी पूर्णिमा तिथि पर ही मनाये जाते हैं।
Amavasya Dates का महत्व
ज्योतिष शास्त्र व धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिये इस तिथि का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस तिथि को तर्पण, स्नान, दान आदि के लिये बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। भारत का प्रमुख त्यौहार दीपावली अमावस्या को ही मनाया जाता है। सूर्य पर ग्रहण भी इसी तिथि को लगता है। कोई जातक यदि काल सर्पदोष से पीड़ित है तो उससे मुक्ति के उपाय के लिये भी अमावस्या तिथि काफी कारगर मानी जाती है।
पौष अमावस्या (शनि अमावस्या) – शनिवार, 5 जनवरी 2019
माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या) – शनिवार, 4 फरवरी 2019
फाल्गुन अमावस्या – बुधवार, 6 मार्च 2019
चैत्र अमावस्या – शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019
वैशाख अमावस्या (शनि अमावस्या) – शनिवार, 4 मई 2019
ज्येष्ठ अमावस्या (सोमवती अमावस्या) – सोमवार, 3 जून 2019
आषाढ़ अमावस्या – मंगलवार, 2 जुलाई 2019
श्रावण अमावस्या – गुरुवार, 1 अगस्त 2019
भाद्रपद अमावस्या – शुक्रवार, 30 अगस्त 2019
अश्विन अमावस्या (सर्वपितृ अमावस्या, शनि अमावस्या)– शनिवार, 28 सितंबर 2019
कार्तिक अमावस्या (दीपावली, सोमवती अमावस्या) – सोमवार, 28 अक्तूबर 2019
मार्गशीर्ष अमावस्या – मंगलवार, 26 नवंबर 2019
पौष अमावस्या – गुरुवार, 26 दिसंबर 2019





