मीन आज का राशिफल
02 अगस्त 2021
बेशक आप कुछ व्यवहारिक और निष्ठुर लोगों का सहयोग नहीं मिला, इसके बदले में प्रकृति जो आपको देने जा रही है वह अंतरात्मा के ज्ञान का विषय है, भविष्य का मार्गदर्शन है। इसमें भावनात्मक संबल भी हैं जिसके सहारे आप आगे बढ़ते रह सकते हैं। आज आपको कई दिशाओं से ज्ञान प्राप्त हो रहा है। इस मार्गदर्शन में ही आपकी अंतरात्म शक्ति निहित है। इस प्रकाशपुंज को देखते हुए आगे बढ़ते रहें।
03 अगस्त 2021
अपनी शक्ति उन्हीं के साथ साझा करें जिनसे आपको वापस कुछ मिल सकता है। वैचारिक टकराव की स्थिति में संयम बरतें। सामने वाले लोगों का दृष्टिकोण और अनुभव आपसे अधिक व्यापक हो सकता है। अपना जिद्दी स्वभाव छोड़ कर ही कुछ सीख सकते हैं।
04 अगस्त 2021
रोजगार की सुरक्षा महत्वपूर्ण है जिसके लिए बहुत सारा काम हाथ में ले लिया है। अतिरिक्त बोझ को उतारने के लिए भली-भांति उनकी पहचान करना जरूरी है। समाज में अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद करेंगे। निकट भविष्य में यह स्पष्ट होने वाला है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।